 -.jpeg)
नीमच,विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले में 16 दिसम्बर 2023 से 26 जनवरी
2024 तक आयोजित की जा रही है। शुक्रवार 22 दिसम्बर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा नीमच
क्षेत्र के ग्राम रेवली देवली, बिसलवास सोनगरा एवं अडमालिया में आयोजित होगी। मनासा क्षैत्र के ग्राम
चुकनी, ढाकनी, अचलपुरा एवं अरनियामाली में प्रात:10 से शाम 5 बजे तक विकसित भारत संकल्प यात्रा
का आयोजन किया जा रहा है।
उपखण्ड जावद में 22 दिसम्बर 2023 को ग्राम पंचायत झांतला, शहनातलाई एवं किशनपुरा में
विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। अधिकाधिक ग्रामीणों से विकसित भारत संकल्प
यात्रा के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में उपस्थित होकर शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह
किया गया है।