Friday, 14 ,March 2025
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

महिला बाल विकास विभाग ने कर दी बड़ी गड़बड़! दीवार पर लिखवाया स्लोगन, तस्वीर हो गई वायरल | देश का सबसे बड़ा तिरंगा भोपाल के बड़े तालाब में लगाया जाएगा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विद्युत चोरी के मामले में दो साल क‍ठोर कारावास सहित 61 हजार रूपये अर्थदंड की सजा | वर्ष 2021 से जहरीली शराब के फरार आरोपी को पिपलियामंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी पर 10 हजार रू. का ईनाम उद्घोषित था। | कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे, मिशन लाईफ एवं लोकसभा निर्वाचन 2024, मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला अधिकारियों, कर्मचारियों व्‍दारा बच्‍चों के उपयोग में आने वाली सामग्री कलेक्‍टर को प्रदान की गई | महु नीमच हाइवे पर खड़ी कार में मिला टीआई का शव, मंदिर जाने के लिए निकले थे | पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 के लंबित आवेदनों के लिए पोर्टल 30 अप्रेल तक आरंभ | जिले के शतप्रतिशत दिव्‍यांग मतदाता 13 मई को मतदान करें-श्री जैन नीमच में निकली दिव्‍यांगजनों की मतदाता जागरूकता रैली | 7 करोड़ की कार आई इंदौर में | 7 करोड़ की कार आई इंदौर में | केन्‍द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें-श्री जैन कलेक्‍टर श्री जैन ने ई-मतदाता शपथ प्रमाण पत्र वितरित किए | दो आरोपी जिला बदर | नीमच में लगा था आईपीएल पर 2.75 करोड़ रुपये का सट्टा, हिसाब-किताब जब्त, आठ गिरफ्तार | चार साल पहले एक्सीडेंट में मृत जवान को 1.11 करोड़ देने के आदेश उज्जैन संभाग का सबसे बड़ा मुआवजा | आज का राशिफल | आबकारी एक्‍ट के तहत 11 प्रकरण कायम आबकारी दल की कार्रवाई महुआ लहान जप्त | नीमच में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई | आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कजांर्डा में डीजे मय पीकअप के जप्त | आखिर मिल गया मनासा का देवानंद उस्ताद | कलेक्‍टर श्री जैन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की अभिनव पहल जिले में पर्यावरण एंव मतदाता जागरूकता अभियान 8 से 25 अप्रैल तक चलाया जायेगा |

गुजरात विधायक पटेल ने की प्रेस वार्ता, विधायक मारू ने विकास कार्यो की पुस्तक सौंपी
26, Aug 2023

image

मनासा।

विधानसभा चुनाव में कौन केंडिडेट होगा या किसे टिकट मिलेगा। यह मेरा विषय नहीं है ना ही इसके बारे चर्चा करना हमारा काम है। यह पार्टी शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व तय करेगा। 

यह बात गुजरात के वलसाड़ से विधायक भरत पटेल ने कहीं। वह मनासा में होटल सगुन पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी निर्देश पर श्री पटेल मनासा विधानसभा में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में मनासा पहुंचे थे। इस दौरान मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी सहित कई नेता मंचासीन थे। 

श्री पटेल ने कहा मध्यप्रदेश में गुजरात से 48 विधायक आए हुए है जो अलग अलग विधानसभा में प्रवास पर हैं। अन्य राज्यों के विधायक भी है ऐसे करके 230 विधानसभा में 230 विधायक प्रवासी कार्यकर्ता बनकर पहुंचे हैं। 19 को भोपाल में हम सभी की कार्यशाला हुई। उसमें हमे बताया गया आपको विधानसभा में जाकर क्या क्या करना है किनसे मिलना हैं। 19 को मैं मनासा आया। 7 दिवसीय प्रवास में मैने नगर सहित 40 से 41 गांव का दौरा किया। मंडल अध्यक्षों से मुलाकात की उनसे मंडल सहित अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जानकारी ली। यहां के विधायक अनिरूद्ध माधव मारू से भेंट की। उनसे विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की जानकारी ली। वर्तमान में कौन कौन से काम प्रगतिरत है और क्या क्या काम हो गए है यह भी जानकारी ली। 20 अगस्त से बैठक और विधानसभा भ्रमण शुरू हैं शुरूआत में संगठन की आईटी सेल सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक की। विधानसभाा के चारों मंडल में प्रवास किया। मंडल बैठको के साथ ही शक्तिकेंद्र, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, व्यापारी और लाड़ली बहनों से मिला। सभी समाज वर्ग के लोगों से चर्चा की। जनसंघ कार्यकर्ताओं से उनके निवास पर पहुंच उनसे संगठनात्मक चर्चा कर क्षेत्र की जानकारी ली। इस दौरान गरीब और पार्टी पदाधिकारियों के यहां भोजन भी किया। 

पार्टी के लिए सभी के मन में सम्मान है

जब पत्रकारो ने श्री प्टेल से पुछा क्षेत्र में भ्रमण दौरान कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी मिली तो श्री पटेल ने कही जी बिल्कुल लेकिन पार्टी के लिए सभी के मन में सम्मान हैं। हम सब भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते है। जहां नाराजगी मिली उसे दुर करने का काम भी किया। 

नारी का सम्मान बड़ा

श्री पटेल ने कहा लाड़ली बहना से नारी का सम्मान बड़ा है। 50 से 60 साल तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन उसने कभी नारी को सम्मान नहीं दिया। भाजपा की सरकार ने नारी को सम्मान दिया उसे अग्रीम पंक्ति में लाने का काम किया। महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना को 1000-1000 हजार रूपए देकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। 

विधायक मारू ने सौंपी विकास कार्यो की पुस्तिका

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने अपने विधायकी कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की पुस्तिका पत्रकारों को सौंपी। श्री मारू ने कहां क्षेत्र में 4 हजार करोड से अधिक के विकास कार्य क्षेत्र में हुए। पुस्तिका का विमोचन पिछले दिनों मनासा में निकली जनदर्शन यात्रा एवं जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया था।


मुख्य ख़बरें

अन्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |