
नीमच उपयंत्री श्री राम निवास कदवा 31 अगस्त 2023 को नगरपालिका
नीमच में अपनी 36 वर्षो की सफलतम शासकीय सेवा पूरी कर, सेवा निवृत्त हो रहे है। उन्होने
नीमच सुधार न्यास नीमच से 16 नवम्बर 1987 से अपनी सेवाएं प्रांरम्भ कर, नगर परिषद
मनासा, नगर पालिका आगर मालवा, नगर परिषद नेमावर, देवास, नगर पालिका गंज बासौदा, नगर
परिषद सैलाना, नगर पालिका नागदा एवं पुन: नगरपालिका नीमच में सेवाएं प्रदान की है। श्री
कदवा की सेवानिवृत्ति पर इष्ट मित्रों, साथी, अधिकारी-कर्मचारियों ने सुखी, समृद्ध, खुशहाल एंव
उनके दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी है।