Friday, 14 ,March 2025
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

महिला बाल विकास विभाग ने कर दी बड़ी गड़बड़! दीवार पर लिखवाया स्लोगन, तस्वीर हो गई वायरल | देश का सबसे बड़ा तिरंगा भोपाल के बड़े तालाब में लगाया जाएगा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विद्युत चोरी के मामले में दो साल क‍ठोर कारावास सहित 61 हजार रूपये अर्थदंड की सजा | वर्ष 2021 से जहरीली शराब के फरार आरोपी को पिपलियामंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी पर 10 हजार रू. का ईनाम उद्घोषित था। | कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे, मिशन लाईफ एवं लोकसभा निर्वाचन 2024, मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला अधिकारियों, कर्मचारियों व्‍दारा बच्‍चों के उपयोग में आने वाली सामग्री कलेक्‍टर को प्रदान की गई | महु नीमच हाइवे पर खड़ी कार में मिला टीआई का शव, मंदिर जाने के लिए निकले थे | पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 के लंबित आवेदनों के लिए पोर्टल 30 अप्रेल तक आरंभ | जिले के शतप्रतिशत दिव्‍यांग मतदाता 13 मई को मतदान करें-श्री जैन नीमच में निकली दिव्‍यांगजनों की मतदाता जागरूकता रैली | 7 करोड़ की कार आई इंदौर में | 7 करोड़ की कार आई इंदौर में | केन्‍द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें-श्री जैन कलेक्‍टर श्री जैन ने ई-मतदाता शपथ प्रमाण पत्र वितरित किए | दो आरोपी जिला बदर | नीमच में लगा था आईपीएल पर 2.75 करोड़ रुपये का सट्टा, हिसाब-किताब जब्त, आठ गिरफ्तार | चार साल पहले एक्सीडेंट में मृत जवान को 1.11 करोड़ देने के आदेश उज्जैन संभाग का सबसे बड़ा मुआवजा | आज का राशिफल | आबकारी एक्‍ट के तहत 11 प्रकरण कायम आबकारी दल की कार्रवाई महुआ लहान जप्त | नीमच में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई | आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कजांर्डा में डीजे मय पीकअप के जप्त | आखिर मिल गया मनासा का देवानंद उस्ताद | कलेक्‍टर श्री जैन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की अभिनव पहल जिले में पर्यावरण एंव मतदाता जागरूकता अभियान 8 से 25 अप्रैल तक चलाया जायेगा |

मध्यप्रदेश की सौर ऊर्जा क्षमता 11 गुना बढ़ी 1778 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएँ जल्दी शुरू होंगी
05, Sep 2023

image

मध्यप्रदेश में निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पिछले दशक में नवकरणीय ऊर्जा क्षमता 11 गुना बढ़ी है। यह राज्य की स्थापित क्षमता का लगभग 24 प्रतिशत है। सौर ऊर्जा क्षमता 52 प्रतिशत बढ़ी है। वर्तमान में 1000 मेगावॉट क्षमता के सौर पार्क संचालित हैं और 1778 मेगावॉट के पार्क जल्द ही शुरू हो जायेंगे। साथ ही 3350 मेगावॉट क्षमता की परियोजनाएँ लागू होने की प्रारंभिक स्थिति में हैं।

इनमें एक हजार मेगावॉट क्षमता की सोलर पार्क परियोजनाएँ, 250 मेगावॉट मंदसौर सोलर पार्क, 750 मेगावॉट रीवा सोलर पार्क शामिल हैं, रीवा मेगा पार्क को नवाचारी प्रयासों की वजह से कई पुरस्कार मिले। इसने प्रति इकाई 2.97 रुपये की न्यूनतम मूल्य दर हासिल की। इसे विश्व बैंक के प्रेसीडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वर्तमान में 1778 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं में 1500 मेगावॉट की आगर मालवा, शाजापुर और नीमच सोलर पार्क और 500 मेगावॉट की नीमच पार्क परियोजना शामिल हैं। भविष्य की परियोजनाओं में विश्व के सबसे बड़े ओंकारेश्वर जलाशय में 600 मेगावॉट फ्लोटिंग का सोलर पार्क शामिल है। इससे साल के अंत तक पूरी तरह से उत्पादन शुरू हो जायेगा। इसके अलावा 3350 मेगावॉट क्षमता की परियोजनाओं में 1400 मेगावॉट की मुरैना और 450 मेगावॉट की छतरपुर पार्क और बीरसिंहपुर जलाशय, इंदिरा सागर जलाशय और गांधीसागर जलाशय में 1500 मेगावॉट की फ्लोटिंग सोलर परियोजनाएँ शामिल हैं।

अच्छी शुरूआत

मध्यप्रदेश विद्युत की कमी की स्थिति को समाप्त कर भरपूर बिजली उपलब्धता की स्थिति में आ गया है। अब सबके लिए ऊर्जा सुरक्षा की स्थिति हासिल करने का प्रयास कर रहा है।

मध्यप्रदेश ने व्यापक लोकहित में सोलर ऊर्जा के दोहन की अच्छी शुरुआत की है। थोड़े ही समय में, मध्यप्रदेश भारत के नवकरणीय ऊर्जा के नक्शे पर चमक रहा है। कई रिकॉर्ड बने हैं और अब इतिहास बन रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सुस्पष्ट नीतियों और मजबूत नेतृत्व के साथ मध्यप्रदेश भारत की नवकरणीय ऊर्जा का मुख्य केंद्र बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है।

भविष्य के लिए ऊर्जा सबकी चिंता है। मानव संसाधन और उद्योगों के लिए ऊर्जा की माँग को पूरा करने की वैश्विक चुनौती है। इसलिए हरित ऊर्जा का संरक्षण करते हुए उपयोग करना एक मात्र समाधान है।


मुख्य ख़बरें

अन्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |