hhhhhhhhhhj.jpg)
भारत सरकार की “बेटी बचाओ बेटी पढाओं“ अभियान के अंतर्गत महत्वाकांक्षी योजना सुकन्या समृद्धि योजना के खातें खोलने हेतु डाक विभाग द्वारा दिनांक 11.09.2023 से 20.09.2023 तक इंदौर परिक्षेत्र के अंतर्गत मंदसौर डाक संभाग में विशेष मुहिम चलाई जा रही है | उक्त विशेष अभियान में पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों द्वारा घर-घर सम्पर्क कर सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 वर्ष आयु तक की बेटियों के खातें खोले जा रहे है | वर्तमान में भारत सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 8.2% की आकर्षक ब्याज दर प्रदान की जा रही है |
सुकन्या समृद्धि खातें की मुख्य विशेषताएं इसप्रकार है :-
1. 10 वर्ष आयु तक की समस्त बालिकाओं के लिए |
2. न्यूनतम राशि 250 रूपये से खोला जा सकता है |
3. एक वर्ष में न्यूनतम रूपये 250 एवं अधिकतम रूपये 1,50,000 जमा किये जा सकते है |
4. जमा राशि पर आयकर की धारा 80-C के अंतर्गत आयकर छूट |
5. बालिका की उच्च शिक्षा के लिए जमा राशि के 50% राशि निकासी की सुविधा |
6. बालिका की उम्र 18 वर्ष होने पर शादी के लिए अंतिम निकासी की सुविधा
इस विशेष अभियान में मंदसौर एवं नीमच जिले के समस्त नागरिकों से उनकी 10 आयु वर्ष तक की बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत डाकघरों में खाता खुलवाने हेतु अनुरोध किया गया है|