Friday, 14 ,March 2025
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

महिला बाल विकास विभाग ने कर दी बड़ी गड़बड़! दीवार पर लिखवाया स्लोगन, तस्वीर हो गई वायरल | देश का सबसे बड़ा तिरंगा भोपाल के बड़े तालाब में लगाया जाएगा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विद्युत चोरी के मामले में दो साल क‍ठोर कारावास सहित 61 हजार रूपये अर्थदंड की सजा | वर्ष 2021 से जहरीली शराब के फरार आरोपी को पिपलियामंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी पर 10 हजार रू. का ईनाम उद्घोषित था। | कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे, मिशन लाईफ एवं लोकसभा निर्वाचन 2024, मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला अधिकारियों, कर्मचारियों व्‍दारा बच्‍चों के उपयोग में आने वाली सामग्री कलेक्‍टर को प्रदान की गई | महु नीमच हाइवे पर खड़ी कार में मिला टीआई का शव, मंदिर जाने के लिए निकले थे | पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 के लंबित आवेदनों के लिए पोर्टल 30 अप्रेल तक आरंभ | जिले के शतप्रतिशत दिव्‍यांग मतदाता 13 मई को मतदान करें-श्री जैन नीमच में निकली दिव्‍यांगजनों की मतदाता जागरूकता रैली | 7 करोड़ की कार आई इंदौर में | 7 करोड़ की कार आई इंदौर में | केन्‍द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें-श्री जैन कलेक्‍टर श्री जैन ने ई-मतदाता शपथ प्रमाण पत्र वितरित किए | दो आरोपी जिला बदर | नीमच में लगा था आईपीएल पर 2.75 करोड़ रुपये का सट्टा, हिसाब-किताब जब्त, आठ गिरफ्तार | चार साल पहले एक्सीडेंट में मृत जवान को 1.11 करोड़ देने के आदेश उज्जैन संभाग का सबसे बड़ा मुआवजा | आज का राशिफल | आबकारी एक्‍ट के तहत 11 प्रकरण कायम आबकारी दल की कार्रवाई महुआ लहान जप्त | नीमच में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई | आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कजांर्डा में डीजे मय पीकअप के जप्त | आखिर मिल गया मनासा का देवानंद उस्ताद | कलेक्‍टर श्री जैन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की अभिनव पहल जिले में पर्यावरण एंव मतदाता जागरूकता अभियान 8 से 25 अप्रैल तक चलाया जायेगा |

आदि शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन में है वैश्व‍िक समस्याओं का हल : मुख्यमंत्री श्री चौहान
22, Sep 2023

image

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वैश्व‍िक समस्याओं का हल आदि शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन में उल्लेखित एकात्मवाद में है। श्री चौहान ने आज खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर में सिद्धवरकूट क्षेत्र में ब्रह्मोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि ओंकारेश्वर में एकात्म धाम भारत की सनातनी परम्परा और एकता के विचार को अभिव्यक्त करने का कार्य करेगा। समारोह में देश से हजारों संत, आध्यात्मिक विचारक और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

श्री चौहान ने कहा कि "वसुधैव कुटुम्बकम्" भारत का आदर्श विचार है। एक ही चेतना सभी मनुष्यों-प्राणियों में व्याप्त है। तेरा-मेरा की बात करने वाले व्यक्ति छोटे हृदय के होते हैं। मनुष्यों के साथ पशु-पक्षियों के कल्याण का दर्शन सिर्फ भारत में मिलेगा। तुलसी, कबीर और अन्य संतों एवं विचारकों ने मानव-कल्याण को ही सर्वोपरि माना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में परिव्रजन योजना पर कार्य किया जायेगा। इसके तहत सेवा कार्य के पवित्र उद्देश्य से प्रवास और अन्य स्थान पर समाज के उपयोगी प्रकल्प अपनाने के लिये नागरिकों के साथ ही संत समाज को भी जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड का चयन कर युवाओं के माध्यम से अद्वैत के सिद्धान्त का प्रचार किया जायेगा। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास ने शिविरों के माध्यम से युवाओं को एकात्मता और मानव-कल्याण के विचार से जोड़ा है। इस कार्य में संतों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ओंकारेश्वर में आज ऐसे अद्भुत अद्वैत लोक के लिये भूमि-पूजन हुआ है जो आने वाली पीढ़ी को इस दर्शन की जानकारी देकर भविष्य संवारेगा। अद्वैत लोक से एकात्मता और शांति का संदेश दुनिया भर में जायेगा। यह दर्शन नई पीढ़ी के मन-मस्तिष्क तक पहुँचेगा। आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय वेदांत संस्थान एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक इस विचार को स्थानांतरित भी करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगतगुरू शंकराचार्य 8 वर्ष की आयु में करीब 1675 किलोमीटर की यात्रा कर ओंकारेश्वर पहुँचे थे। यहाँ उन्होंने दीक्षा प्राप्त की। भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण के बाद शंकराचार्य जी ने सम्पूर्ण भारत को चारों दिशाओं में बांधने का कार्य किया। शंकराचार्य जी थे, तभी आज भारत है।


मुख्य ख़बरें

अन्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |