कोंग्रेस और जनता का विश्वास कोन जीत पायगा
मनासा|
कोंग्रेस किसे विधानसभा दावेदार के रूप में उतारेगी | अभी तक दावेदारी पेश करने की होड़ मची है जिसमे प्रदेश के पदाधिकारी रहे मंगेश संघाई,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष इन्दरमल पामेचा और पूर्व मन्त्री नरेन्द्र नाहटा शामिल है |
तीनो चेहरों की बात की जाए तो पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा प्रमुख चेहरा माने जाते है पिछले कुछ चुनाव से लगातार मनासा विधानसभा का दोरा और लम्बा अनुभव इनको दोनों से टिकिट की रेस में आगे करता है वही पूर्व ब्लाक अध्यक्ष इन्दरमल पामेचा पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह खेमे से आते है | पहले भी टिकिट की दावेदारी पेश कर चुके है लेकिन पार्टी ने पहले भी इनको नकारा है | वही मंगेश संघाई प्रदेश कोंग्रेस के पदाधिकारी भी रहे इनकी राजनीति को उची उड़ान पूर्व सांसद रही मीनाक्षी नटराजन के सानिध्य में मिली लेकिन मीनाक्षी नटराजन ने लगभग राजनीति को किनारे कर दिया | अब बिना आका के टिकिट की दावेदारी करने वाले संघाई की उड़ान कितिनी उची होगी ये तो वक्त ही बतायगा |