Friday, 14 ,March 2025
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

महिला बाल विकास विभाग ने कर दी बड़ी गड़बड़! दीवार पर लिखवाया स्लोगन, तस्वीर हो गई वायरल | देश का सबसे बड़ा तिरंगा भोपाल के बड़े तालाब में लगाया जाएगा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विद्युत चोरी के मामले में दो साल क‍ठोर कारावास सहित 61 हजार रूपये अर्थदंड की सजा | वर्ष 2021 से जहरीली शराब के फरार आरोपी को पिपलियामंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी पर 10 हजार रू. का ईनाम उद्घोषित था। | कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे, मिशन लाईफ एवं लोकसभा निर्वाचन 2024, मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला अधिकारियों, कर्मचारियों व्‍दारा बच्‍चों के उपयोग में आने वाली सामग्री कलेक्‍टर को प्रदान की गई | महु नीमच हाइवे पर खड़ी कार में मिला टीआई का शव, मंदिर जाने के लिए निकले थे | पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2022-23 के लंबित आवेदनों के लिए पोर्टल 30 अप्रेल तक आरंभ | जिले के शतप्रतिशत दिव्‍यांग मतदाता 13 मई को मतदान करें-श्री जैन नीमच में निकली दिव्‍यांगजनों की मतदाता जागरूकता रैली | 7 करोड़ की कार आई इंदौर में | 7 करोड़ की कार आई इंदौर में | केन्‍द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें-श्री जैन कलेक्‍टर श्री जैन ने ई-मतदाता शपथ प्रमाण पत्र वितरित किए | दो आरोपी जिला बदर | नीमच में लगा था आईपीएल पर 2.75 करोड़ रुपये का सट्टा, हिसाब-किताब जब्त, आठ गिरफ्तार | चार साल पहले एक्सीडेंट में मृत जवान को 1.11 करोड़ देने के आदेश उज्जैन संभाग का सबसे बड़ा मुआवजा | आज का राशिफल | आबकारी एक्‍ट के तहत 11 प्रकरण कायम आबकारी दल की कार्रवाई महुआ लहान जप्त | नीमच में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई | आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कजांर्डा में डीजे मय पीकअप के जप्त | आखिर मिल गया मनासा का देवानंद उस्ताद | कलेक्‍टर श्री जैन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की अभिनव पहल जिले में पर्यावरण एंव मतदाता जागरूकता अभियान 8 से 25 अप्रैल तक चलाया जायेगा |

चीनी TikTok को कड़ी टक्कर देंगे ये खास मोबाइल एप, यहां देखें पूरी लिस्ट
22, Jun 2020

image

वैसे तो वीडियो मेकिंग एप टिक-टॉक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन भारत और चीन के विवाद के बाद से ही इसे बैन करने की मांग उठ रही है। साथ ही लोगों से टिक-टॉक एप को अनस्टॉल करने के लिए भी कहा जा रहा है। हाल ही में भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सरकार से टिकटॉक समेत चीन से जुड़े 52 मोबाइल एप को ब्लॉक करने या लोगों से इनका इस्तेमाल बंद करने की सलाह देने की सिफारिश की थी। ऐसे में आज हम आपको कुछ चुनिंदा मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जो टिक-टॉक को कड़ी टक्कर देंगे।

Mitron एप

भारत में टिक-टॉक एप को टक्कर देने के लिए मित्रों एप को लॉन्च किया गया है। इस एप को अब तक 50 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। आपको बता दें कि मित्रों एप को आईआईटी, रुड़की के एक छात्र शिवांक अग्रवाल ने तैयार किया है। पहली नजर में देखने पर मित्रों एप आपको टिकटॉक जैसा ही नजर आएगा। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि मित्रों टिकटॉक एप का क्लोन है। मित्रों एप गूगल प्ले स्टोर पर टॉप फ्री चार्ट में टॉप-10 की लिस्ट में जगह बना ली है, हालांकि इस एप में आपको टिक-टॉक के सभी फीचर्स नहीं मिलेंगे।

Roposo एप

Roposo लोकप्रिय एप्स में से एक है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एप-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यूजर्स इस एप में टिक-टॉक की तरह वीडियो और ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। वहीं, इस एप को अब तक 50 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और इसे 4.3 अंक की रेटिंग मिली है।

Bolo Indya एप

बोलो इंडिया स्वदेशी एप है। यह एप चीनी टिक-टॉक एप को कड़ी टक्कर दे सकता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर 4.7 अंक की रेटिंग मिली है। यूजर्स इस एप में अंग्रेजी सीखना और खाना बनाने के टिप्स जैसे कंटेंट को अपलोड कर सकते हैं, जिससे अन्य यूजर्स को बहुत फायदा होगा।

Dubsmash एप

Dubsmash लोकप्रिय एप्स में से एक है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यूजर्स एप में अलग-अलग फिल्टर के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस एप में लिप सिंक करके वीडियो बनाने की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, अब तक इस एप को 100 मिलियन यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।


मुख्य ख़बरें

अन्य ख़बरें

विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | आपका घर में रहना आपके साथ ही देश के लिए भी जरूरी है | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |